बेहट। मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि शनिवार रात हथनीकुंड़ बैराज पुलिस नौशेरा पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। उससे तमंचा, कारतूस और 240 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकडे़ गए अपराधी बिलाल निवासी सिकंदरपुर के खिलाफ थाना मिर्जापुर समेत हरियाणा के यमुनानगर, पंजाब के लुधियाना व बिलासपुर, सहारनपुर के चिलकाना थाने में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद