संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हिंदू संगठनों ने अभिनेता शाहरुख खान के पुतले को पहले फांसी दी। इसके बाद में फूंककर पठान फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।
नुमाइश कैंप के भारत माता चौक पर विश्व हिंदू महासंघ और वंदे मातरम चिंगारी ट्रस्ट की ओर से जनता की अदालत का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जजों ने शाहरुख के पुतले को फांसी की सजा सुनाई। इसके बाद जल्लाद की भूमिका में रमेश पंजाबी ने काले कपड़े पहनकर पुतले को फांसी दी। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने पुतला फूंककर शाहरुख के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व क्षेत्र में पुतले की शवयात्रा निकाली गई।
विजयकांत चौहान ने कहा कि पठान फिल्म में भगवा रंग का गलत इस्तेमाल करके सनातम धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने पठान फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। इसके अतिरिक्त शाहरूख खान समेत फिल्म में शामिल अन्य अभिनेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ से देवेंद्र कुमार, आशा सब्बरवाल, देवेंद्र कुमार, बृजेश प्रजापति, अमित पंडित, सतीश, योग चुुग, रतन बजाज, विनोद, सजंय वर्मा, पारुल चावला, सुधा धीमान, स्वाति अग्रवाल, संचित अरोड़ा, गगन नागपाल, तरुण भटेजा, राजेश, पारस, रमन, मोनू नरूला एवं हरिराम आदि मौजूद रहे।
भारत माता चौक पर शारूख खान का पुतला व पोस्टर फुंकते हिंदु संगठनो के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR