फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पठान फिल्म के खिलाफ हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Jan 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में फिल्म पठान के खिलाफ प्रदर्शन करते बजरंगदल और विहिप कार्यकर्ता
विज्ञापन
फोटो-9
विज्ञापन

गंगोह। नगर के चौधरी सिनेमा में चल रही फिल्म पठान को बंद कराने की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर पर जबरदस्त प्रदर्शन व नारेबाजी की। तोड़फोड़ की आशंका के चलते संचालकों द्वारा फिल्म पठान का पोस्टर उतारकर आनन फानन में गांधी गोडसे फिल्म का पोस्टर लगा दिया गया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर प्रदर्शनकारी लौट गए। सिनेमाघर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सिनेमाघर पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पठान फिल्म भारतीय खुफिया विभाग की गलत छवि को पेश कर रही है और जनमानस को ठेस पहुंचा रही है। कार्यकर्ता पठान फिल्म नही चलेगी नहीं चलेगी, जो न माने झंडे से वो मानेंगे डंडे से नारे लगा रहे थे। लगातार बढ़ती प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए अनहोनी व तोड़फोड़ की आशंका में सिनेमाघर प्रबंधक नवीन चौहान ने प्रदर्शनकारियों का गुस्सा ठंडा करने के लिए फिल्म पठान का पोस्टर हटाकर उसकी जगह गांधी गोडसे फिल्म का बैनर लगवा दिया और पठान न चलाने की बात कही। सूचना मिलते कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों अतुल महाराणा, रवि, अभिषेक शर्मा, आर्यन सैनी, बादल, शेंकी, हर्ष सैनी, दीपक शर्मा, राजवंश, सिद्धार्थ, शिवम, सौरभ शर्मा, लक्की शर्मा, अनुज, विशाल, रितिक सैनी, जतिन आदि ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पठान फिल्म न चलने देने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद कोतवाल के समझाने पर प्रदर्शनकारी लौट गये। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि शासन द्वारा फिल्म को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। इसके चलते फिल्म पर रोक लगाना संभव नहीं है। सुरक्षा के दृष्टिगत सिनेमाघर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें