फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भायला में हिंदू-मुस्लिमों ने होली खेल पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भायला में होली खेलने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को मिठाई खिलाते सेवानिवृत कर्नल राजीव रावत
विज्ञापन
देवबंद। भायला गांव में शुक्रवार को कर्नल राजीव रावत के आवास पर हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इस मौके पर कर्नल राजीव ने कहा कि राजपूत हिंदू हो या मुस्लिम उनका खून और डीएनए एक है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि होली से पूर्व कर्नल राजीव रावत के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया था। इसके बाद शुक्रवार को बन्हेड़ा खास गांव से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर, गांव नूनाबड़ी निवासी इकराम, नोमान, अहसान और असलम समेत अन्य लोगों ने कर्नल राजीव रावत के आवास पर पहुंचकर एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर होली पर्व की बधाई दी। कर्नल राजीव ने भी सबको अबीर-गुलाल का तिलक लगाया। इस दौरान परोसे गए मिष्ठान का हर किसी ने खूब लुत्फ उठाया। कर्नल राजीव ने कहा कि देश में एक डीएनए और एक राष्ट्र का माहौल चल रहा है। कहा कि राष्ट्र में अनेक धर्म अनेक हो, लेकिन हमारे पुरखे और रीति रिवाज आज भी एक हैं। जिसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें