फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च गुणवत्ता युक्त एवं समय से पूरे कराए जाएं निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता युक्त और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जनपद में बड़ी निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा उच्च स्तर से प्रति सप्ताह ड्रोन के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों के लिए दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता युक्त और समय से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों से संबंधित यदि कोई मामला लंबित हो तो संबंधित सभी विभाग मेरे स्तर से पत्र भिजवा दें।
उन्होंने निर्देश दिए कि बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की प्रतिदिन वीडियो बनाकर भेजें। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक इकाइयां एवं निर्यात को बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक करवाकर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएं और पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। शाकंभरी कॉरीडोर बनाने के लिए संबंधित विभाग के साथ अलग से बैठक की जाए। जिसमें डीएफओ, सिंचाई विभाग, विकास विभाग, जिला पंचायत एवं संबंधित विभाग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कारण जनपद की रैंकिंग नीचे जा रही है वे इसमें तत्काल सुधार करें। ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें