फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी में हाई ब्लड प्रेशर कर रहा ब्रेन पर अटैक

Sat, 20 Jan 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग कोल्ड डायरिया का शिकार हो रहे हैं। लोगों में सांस और दिल के मरीजों की भी समस्या बढ़ गई। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक का भी सर्दी में खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन नहीं होने के कारण ब्रेन स्ट्रोक के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों सर्दी के कारण एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा सांस, दिल, निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को सीने में तेज दर्द के अलावा तेज ठंड लग रही। इसी तरह बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी तेजी बढ़ी है। कोल्ड डायरिया में लोगों को सांस लेने में समस्या, बदन में दर्द, ठंड लगना जैसी समस्या आती है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीज भी आ रहे हैं। जिन्हें निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। क्योंकि अस्पताल में न्यूरो सर्जन नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के प्रमुख कारण अनियंत्रित बीपी और शुगर, गुर्दे की बीमारी के अलावा ठंड में बुजुर्ग को शरीर के तापमान को संतुलित न रखना है। इस वजह से दिमाग की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे खून का थक्का जम जाता है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
- बुजुर्ग, हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट के मरीज सावधानी बरतें
- ब्लड प्रेशर को नियमित चेक कराएं।
- सुबह धूप निकलने पर घूमने जाएं।
- शरीर गर्म रखने के लिए नियमित व्यायाम करें।
- भोजन में नमक की मात्रा सीमित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें