फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला गांव के संपर्क मार्ग पर भारी जलभराव, जोखिम में जान

विज्ञापन
जोन जोखिम में डालकर ढमोला नदी के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव ढमोला के संपर्क मार्ग पर पड़ने वाले ढमोला नदी का पुल जलमग्न हो गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गांव से शहर और शहर से गांव पहुंच रहे हैं। तीन दिन से ऐेसे ही हालत हैं।
विज्ञापन

गांव ढमोला जाने के लिए दो मार्ग हैं। एक मार्ग गांव ढमोला से चकराता रोड पर निकलता है, जबकि दूसरा गांव ढमोला से जनता रोड की ओर जाता है। जनता रोड की ओर जाने वाले मार्ग के बीच में ढमोला नदी पड़ती है, जिस पर एक छोटा पुल बनाया गया है। जिन लोगों को जनता रोड की ओर अपने कामकाज और विद्यार्थियों को स्कूल जाना है या किसानों को अपने खेत जाना है। वह ढमोला नदी के पुल से होकर गुजरते हैं।
जनपद में चार दिन लगातार हुई बारिश की वजह से ढमोला नदी उफान पर है, जिसकी वजह से ढमोला नदी के पुल के फर से पानी होकर गुजर रहा है। तीन दिन से लोग दुपहिया वाहनों और पैदल उक्त पुल के ऊपर ही से गुजर रहे हैं, जिनमें कईं स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत गिरी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के गांव रूपड़ी कपूरपुर में सोमवार को मोहित कश्यप के कच्चे मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में घर के बर्तन, कपड़े, राशन और तमाम सामान खराब हो गया है। मोहित मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। छत गिरने के बाद उसके सामने सिर छुपाने की मुश्किल खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है, जिससे कि वह अपने परिवार के लिए छत का इंतजाम कर सके।

गांव रूपड़ी कपूरपुर में गिरी कच्चे मकान की छत।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें