फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शहर भर में जलभराव

विज्ञापन
चिलकाना में मंदिर में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
- सावन की झड़ी, नागरिकों पर भारी पड़ी
विज्ञापन

- शनिवार की पांच बजे शुरू हुई बारिश दिन भर होती रही, तापमान गिरा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सावन की झड़ी नागरिकों पर भारी पड़ी। दिन भर की झमाझम बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक में जलभराव के कारण नागरिक परेशान रहे। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक 26 एमएम बारिश हो चुकी थी। उसके बाद दिन भर बारिश जारी रही। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जनपद में अगले कईं दिन बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
जनपद में कई दिन से हल्की बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन शनिवार को सावन के महीने में मानसून की पहली भारी बारिश हुई। सुबह पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो पूरे दिन लगातार जारी रही। दिन में बारिश हल्की जरूर हुई, लेकिन रुकी नहीं। इसकी वजह से जन जीवन प्रभावित रहा। बाजारों में लोग कम निकले, जिसकी वजह से दुकानदारों का मंदा रहा। मजदूर तबके के ज्यादातर लोग अपने काम पर नहीं जा सके और घरों ही में रहे।
विज्ञापन

उधर, झमाझम बारिश ने महानगर की कई सड़कों के साथ ही अनेक कॉलोनियों की गलियों को भी जलमग्न कर दिया। चंद्र नगर, नवीन नगर, ओजपुरा, हसनपुर, मिशन कम्पाउंड सहित अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। रामविहार कॉलोनी और विल्सन का बाग कॉलोनी की स्थिति इन दिनों तालाब जैसी है, जहां सड़कें नहीं होने के कारण पानी रास्तों और घरों के भीतर है। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, नगर निगम परिसर आदि में भी जलभराव हुआ। पांच से आठ बजे तक 26 एमएम बारिश हो चुकी थी। उसके बाद की बारिश रविवार की सुबह आठ बजे तक दर्ज होगी। उधर, बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 24.6 और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

-
किसानों के चेहरों पर मुस्कान
बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इन दिनों धान की रोपाई चल रही है, जिसके लिए पानी बेहद जरूरी है। ऐसे में किसानों को सिंचाई पर बिजली या डीजल खर्च नहीं करना पड़ रहा है। इसके अलावा गन्ना और चारा भी खेतों में खड़ा है। इन सभी फसलों को बारिश से लाभ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें