फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश, शाकंभरी नदी में आया उफान

Wed, 03 Jul 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी(सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश के बाद शाकंभरी देवी नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। नदी पार कर माता के दर्शनों के लिए मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने पानी का बहाव देख सुरक्षित स्थान की तरफ जाकर जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर पर ही रोक दिया। जो श्रद्धालु माता के मंदिर पर पहुंच गए थे उन्हें पानी कम होने तक सिद्धपीठ में ही सुरक्षित स्थान पर रुके रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार सुबह ही पहाड़ियों पर बारिश शुरू हो गई थी। दोपहर के समय बारिश तेज हो गई। करीब दो बजे नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। उस समय नदी से होकर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के मंदिर जा रहे श्रद्धालु पानी को देख दौड़ पड़े। उन्होंने नदी किनारे पहुंचकर सांस ली। सिद्धपीठ में नदी में पानी आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। सिद्धपीठ स्थित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि जो श्रद्धालु सिद्धपीठ में मौजूद हैं, उन्हें पानी कम होने तक वहीं पर रोका जाए। उधर, सिद्ध पीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस ने बाबा भूरादेव मंदिर पर ही रोक दिया और सभी को मौसम को देखते हुए वहां से जाने की सलाह दी गई। कुछ श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ जाने की जिद पर अड़े थे। उन्हें पुलिस ने कहा जब तक पानी नहीं उतरता तब तक उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। नदी के बहाव में जान का खतरा हो सकता है। शाम तक नदी में तेज बहाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें