फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी की मार, पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार

Sat, 24 May 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते बाइक पर  चुनरी ओढ़कर जाती महिला - फोटो : पुलिस।
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप के साथ ही उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन पहले मौसम बदला था। हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी, लेकिन तेज हवा बादिल को उड़ा ले गई थी। एक रात मौसम ठंडा रहा, लेकिन अब फिर से गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। दोपर 12 बजे के बाद धूप में खड़े होना भी मुश्किल रहा। लोग छांव तलाशते नजर आए। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भले ही बृहस्पतिवार की तुलना में .3 डिग्री कम रहा हो, लेकिन गर्मी का असर पूरा रहा। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं, जबकि शाम के समय बाजार गुलजार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्के बादल छाए रहने और रविवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
पांच दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
23 मई2838
22 मई2838.3
21 मई2838
20 मई2838.2
19 मई2837.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें