फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड, सबसे गर्म रहा सोमवार का दिन, अस्पताल में बढ़े मरीज,

Tue, 07 May 2024 02:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी के बढ़ने से सरकारी व निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आलम यह है कि दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


जिले में लू शुरू हो गई है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार की सुबह आसमान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल नजर आए, लेकिन इसके बाद धूप तेज होती चली गई। इससे बुरा हाल सोमवार का रहा। पिछले साल छह मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। इस बार छह मई का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

यानी आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि गर्मी किस कदर कहर बरपाने लगी है। इतना ही नहीं गर्मी बढ़ी तो जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। जहां पहले एक हजार तक ओपीडी रहती थी, वह 1500 तक पहुंच गई है।

इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाकर इलाज होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि -- -- -- -न्यूनतम -- अधिकतम
29 अप्रैल -- -- 23.4 -- -- -36
30 अप्रैल -- -- 23.4 -- -- -36
एक मई -- -- -23.5 -- -- -35.8
दो मई -- -- -- 22 -- -- -- 35
तीन मई -- -- -22 -- -- -- 34.8
चार मई -- -- -22 -- -- -- 35.2
पांच मई -- -- -23.2 -- -- 36.8
छह मई -- -- - 23.5 -- - 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें