सीएमओ कार्यालय पर धरना देते स्वस्थ्य कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि उनसे अतिरिक्त काम लिया जा रहा है, जिसके चलते वह परिवार को समय नहीं दे पाते हैं।
सोमवार को यूपी बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन और मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठकर उपवास किया। संघ जिलाध्यक्ष पूनम त्यागी ने कहा कि हम लोग एएनएम पद पर तैनात हैं। उसी से सेवानिवृत्त हो जाते हैं। जिस पद के लिए भर्ती की गई थी। उसके अलावा भी काम लिया जा रहा है। इससे एएनएम घर में भी समय नहीं दे पाती। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला-पुरुष की मुख्य मांगें वेतन विसंगति, समय से प्रोन्नति, महिला कर्मचारी को प्रशिक्षण के अनुसार ही काम दिलाया जाए। साथ ही रिक्त महिला-पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों पर नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष सुनील डोभाल, कदम सिंह, गीता रानी, अजब सिंह, अमित गौतम, प्रतिभा, ममता और दीपा बर्मन आदि मौजूद रहे।