फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डेंगू मरीजों के लिए 115 बेड किए आरक्षित

Tue, 09 Jul 2024 03:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट हो गया है। एसबीडी जिला अस्पताल से लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए 115 बेड आरक्षित कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। लार्वा भी पनपने लगा है, जो आने वाले दिनों में खतरा बन सकता है। फिलहाल राहत वाली बात यह है कि अभी डेंगू का कोई मामला नहीं मिला है। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी स्वास्थ्य विभाग ने विभागों से आपसी तालमेल शुरू कर दिया है, जिससे डेंगू से पहले सभी तैयारियां की जा सकें। एसबीडी जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए दस बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया है। इसके अलावा फतेहपुर, देवबंद, सरसावा, नानौता, नागल, गंगोह, रामपुर मनिहारान, गंगोह, बेहट, साढ़ौली कदीम, पुवांरका आदि 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। इन दिनों चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ-साथ साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
पिछले साल डेंगू के 438 मामले मिले थे
तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से गिरती है। पिछले साल डेंगू के 438 मामले मिले थे। लोग साफ-सफाई को लेकर जागरूक रहेंगे तो काफी हद तक डेंगू से बच सकेंगे।
विज्ञापन

वार्ड में रखवा दी गई दवा
एसबीडी जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए मेडिकल वार्ड के पास दस बेड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है। इसमें हर बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई। साथ ही दवाइयों को भी रखवा दिया है।

डेंगू को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बना दिए हैं। इनमें 115 बेड आरक्षित हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें