फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सही जानकारी दें निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश होने के बाद डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एक ओर जहां डेंगू मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) को पत्र लिखकर डेंगू मरीजों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। पिछले साल डेंगू के 435 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

बारिश का मौसम चल रहा है। इसमें डेंगू लार्वा अधिक पनपने का खतरा रहता है, जिससे लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। लोगों को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इन दिनों विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा चेक कर रही है, साथ ही लोगों को भी डेंगू के प्रति जागरूक कर रही। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से आईएमए को डेंगू के मामलों की सारी जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए गए। अगर किसी निजी अस्पताल में डेंगू का मरीज मिलता है तो उसका पूरा ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही डेंगू जांच के लिए एलाइजा ही मान्य है। कोई भी अस्पताल में किट से डेंगू की पुष्टि न करें।
अभी तक डेंगू का कोई मामला नहीं आया
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान चल रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जा रही है। अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूलर, गमले, पुराने टायर या फिर फ्रिज की ट्रे में ज्यादा दिन तक पानी को जमा न होने दें। लगातार बुखार आ रहा है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें