फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हीट स्ट्रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनपद व ब्लॉक स्तर पर रैपिड रेस्पांस टीम का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से हालात बेहद खराब हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लू लगने तथा हीट स्ट्रोक के लक्षण और बचाव की जानकारी को सार्वजनिक किया है, जिससे मरीज लापरवाही न बरते।
विज्ञापन

प्रदेश के देवरिया, बलिया सहित अन्य कई जिलों में प्रचंड गर्मी जानलेवा हो चुकी है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि रैपिड रेस्पांस टीम का गठन जनपद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर दिया गया है। जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास संक्रामक रोगों और लू के प्रकोप के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। गर्मी से जनपद में अभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। रोजाना स्वास्थ्य केंद्रों से लू की रिपोर्ट शासन में भेजी जा रही है।
विज्ञापन



हीट स्ट्रोक के लक्षण

-गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना

-पसीना नहीं आना

-तेज पल्स होना यानी नाड़ी की गति तेज होना तथा सांस की गति तेज होना।

-व्यवहार में परिवर्तन आना जैसे गफलत में उलटा सीधा बोलना।

-सिर में दर्द, मतली, थकान और कमजोरी आना व चक्कर आना।

-पेशाब का न होना।

-हीट स्ट्रोक के बचाव

-अधिक से अधिक पानी पीए और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

-तेज धूप में निकलने से बचें, निकलना जरूरी हो तो छाता लेकर और पानी पीकर निकलें।

-यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी रखें।

-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी और छाछ का प्रयोग करें।

-पालतू जानवरों को भी धूप से बचाएं और छांव में रखें।

-गर्भस्थ महिलाओं, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों की अधिक देखभाल रखें।

-चाय और कॉफी पीने से परहेज करें, बासी भोजन न खाएं।

-बाहरी चीजें खाने से बचें, रस वाले फलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें