फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और होमगार्ड गिरफ्तार, पेंशन की फाइल पास करने पर लिए थे तीन हजार रुपये

Thu, 12 Jan 2023 09:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया गया कि पेंशन की फाइल पास करने की एवज में तीन हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय से भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) सहारनपुर मंडल की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। प्रधान लिपिक ने पेंशन की फाइल पास करने की एवज में पैसे लिए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एंटी क्रप्शन टीम के प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी सिराजुद्दीन नगर पालिक में कर्मचारी थे। कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया था। उनकी बेटी शबनम को परिवारिक पेंशन मिलनी है। शबनम और उसके भाई मेहराज ने सभी दस्तावेज पूरे कर संबंधित विभागों को को उपलब्ध कराए। 

इसके बाद उनकी फाइल सहारनपुर के मोहल्ला आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। यहां तैनात प्रधान लिपिक ने फाइल पास करने की एवज में पैसों की मांग की। पैसा न देने पर फाइल को पास नहीं किया गया। इसकी शिकायत मेहराज ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) कार्यालय में की।
विज्ञापन


बुधवार की शाम प्रभारी महेश दुबे के नेतृत्व में एंटी क्रप्शन की टीम कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। टीम के साथ मेहराज भी कार्यालय में पहुंच गया, जिसने प्रधान लिपिक गुरु प्रताप को फाइल पास करने के लिए तीन हजार रुपये दिए। तब, वहां तैनात होमगार्ड रईस आलम को प्रधान लिपिक ने पैसा गिनने के लिए कहा। रुपये गिनने के बाद होमगार्ड ने प्रधान लिपिक को नकदी पकड़ा दी। इसी दौरान एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रंगे हाथ रिश्वत के पैसे लेते पकड़ लिया। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर बाजार लेकर आई, जहां पर प्रभारी महेश दुबे की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें

विज्ञापन

रायबरेली का रहने वाला है प्रधान लिपिक
आरोपी प्रधान लिपिक गुरु प्रताप मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला है। साढ़े चार साल से आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात था। वहीं, होमगार्ड रईस आलम मोहल्ला जनकनगर का रहने वाला है।

काफी समय से कर रहा था परेशान
शबनम के भाई मेहराज ने एंटी क्रप्शन विभाग से की गई शिकायत में बताया था कि प्रधान लिपिक फाइल पास करने के लिए लंबे समय से उनको परेशान कर रहा था। उनसे पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न मिलने पर फाइल को ठंडे बस्ते में डालने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन

एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में शासन को भी अगवत कराया जा रहा है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें