फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वुशु में हर्ष, प्रिंस, आजम, प्रिया और शगुन ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय वुशु प्रतियोगिता हुई। इसमें तीनों जनपदों के महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पुरुषों के 48 किलोग्राम भार में हर्ष प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलोग्राम भार में प्रिंस सैनी ने स्वर्ण और शेखर सैनी ने रजत पदक हासिल किया। 56 किलोग्राम भार में जतिन पांचाल ने स्वर्ण और अर्नव प्रजापति ने रजत पदक जीता। 60 किलोग्राम भार में गुरुप्रीत ने स्वर्ण और अरुण कुमार ने रजत जीता। 65 किलोग्राम भार में मोहम्मद आजम ने स्वर्ण, विवेक कुमार ने रजत और महावीर कौशिक ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उधर, 70 किलोग्रम भार में रवीश चौहान ने स्वर्ण और विक्रम ने रजत, 75 किलोग्राम भार में आकाश कुमार ने स्वर्ण, 80 किलोग्राम भार में विनायक चौधरी ने स्वर्ण और विशाल कुमार ने रजत पदक जीता। 85 किलोग्राम भार में अर्जुन पंवार तथा 90 किलोग्राम भार में मोहम्मद शावेज ने स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, महिलाओं के 45 किलोग्राम में काजल ने स्वर्ण, 48 किलोग्राम में शगुन ने स्वर्ण और शीतल ने रजत, 52 किलोग्राम में प्रिया रानी ने स्वर्ण और रचना ने रजत, 56 किलोग्राम भार में महिमा देवी ने स्वर्ण तथा 60 किलोग्राम से अधिक भार में प्रीति ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के दौरान कुलपति प्रो. एचएस सिंह, वित्त अधिकारी एसएस त्रिपाठी, प्रो. नरेश मलिक, प्रो. वकुल बंसल, प्रो. ओमकार सिंह, प्रो. पंकज छाबड़ा, प्रो. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम के पवेलियन पर खर्च होंगे 1.37 करोड़ रुपये
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 20 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है पवेलियन का पुनर्निर्माण। पवेलिन के निर्माण पर 1.37 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका बुधवार को शुभारंभ कर दिया गया। कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल है। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, सहायक प्रशिक्षिका अरुणा, परियोजना प्रबंधक आकाश चौधरी, महक सिंह, सहदेव सिंह, योगेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें