सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हैंडबाल (बालक) एवं जूनियर हैंडबाल (बालिका) प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीमों का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल कराए जाएंगे। बालिका खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल सात नवंबर तथा मंडलीय चयन ट्रायल आठ नवंबर को होगा। इसी प्रकार बालकों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 10 नवंबर तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 11 नवंबर को होगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी निर्धारित किट में ही प्रतिभाग करेंगे। बालिका खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2003 के बाद और बालकों का जन्म एक जनवरी 2006 के बाद का होना चाहिए। इसके लिए उन्हें ट्रायल में जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। खिलाड़ियों को अपने समस्त खेल प्रतियोगिताओं में लगने वाले प्रमाणपत्र की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।