फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मकान की छत का आधा हिस्सा टूट कर गिरा, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/पुवांरका। महानगर में जनता रोड चकहरेटी निवासी सोनू सैनी (35) और उसका बेटा रवि सैनी (15) अपने मकान में सौ रहे थे। बरसात के चलते आधी रात को अचानक से पक्के मकान की छत का आधा हिस्सा टूटकर सोते हुए बाप बेटे पर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

छत गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर बराबर में रहे बड़े भाई बिजेंद्र सैनी व आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।लोगों ने दोनों को मकान से बमुश्किल बहार निकला। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि मकान पुराने होने व लगातार हो रही बारिश से दो दिन पहले भी मकान के अन्दर का कुछ हिस्सा टूटकर गिरने से छत के लेंटर का सरिया दिखने लगा था। मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। जिससे रात को मकान की छत का आधा हिस्सा टूटकर गिरने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें