फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि - फोटो : बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
विज्ञापन
देवबंद/रामपुर मनिहारान/ गंगोह/ छुटमलपुर/ नकुड़ (ब्यूरो)। शुक्रवार रात और फिर शनिवार की दुपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के देहात में गेहूं की फसल और आम के बौर के खासा नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की आधी से ज्यादा फसलें जमीन पर बिछ गई जिससे किसानों के होश उड़े हैं। 
विज्ञापन


कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद शनिवार की सुबह मौसम ने एकाएक करवट बदली। दोपहर तक जहां आसमान काले बादलों से पटा रहा, वहीं शाम को रिमझिम बारिश के कारण तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांवों घसौती, चकवाली, इसलामनगर, डकरावर कलां, नौरगंपुर, उमाही कलां, जानखेड़ा, माजरी, हरपाल, शेरपुर आदि में दोपहर बाद तेज हवा के साथ आई बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अजमेर, राजेंद्र, त्रिशुपाल आर्य, नरेश, सोम कुमार, चंद्रवीर, अनिल, सुरेश, बिल्लू आदि किसानों ने कहा कि गत वर्ष भी वर्षा के कारण उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। 
विज्ञापन


गंगोह में शुक्रवार रात तेज हवा के साथ आई बारिश से गेहूं, सरसों और जौ की फसलों को भारी हानि हुई है। वहीं ठंड बढ़ने के चलते लोगों को फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।  छुटमलपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ आई बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं की फसल और आम के बौर को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की ज्यादातर फसल नीचे गिर गई। वहीं आम को भी खासा नुकसान हुआ है।

किसानों अजय पुंडीर, जगदीप सिंह, संजय कुमार, राव मुतैयब, चौधरी मंसूर अली, उमेश कांबोज आदि का कहना है कि तेज हवा के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी फसलें चौपट कर दी हैं। नकुड़ में शुक्रवार रात में तेज हवा के साथ आई बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। अशोक कुमार डालेवाला, पवित्र सिंह, राजपाल सिंह, सरदार मान सिंह, मेवाराम, धीरज सिंह आदि किसानों का कहना है कि उनकी फसल बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें