फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में मनाई गई गुरु रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में मनाई गई गुरु रविदास जयंती
विज्ञापन

चिलकाना। क्षेत्र के चार गांवों में संत रविदास जयंती महोत्सव भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मनाई गई।
गांव चौरी मंडी में संत शिरोमणि रविदास जी का 643वां जन्मोत्सव मनाया गया। समारोह का उद़घाटन थाना चिलकाना प्रभारी मनोज चौधरी तथा नकुड़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भीम आर्मी डॉ. सचिन गौतम ने किया। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान सुधीर बनवाल प्रभारी नकुड़, अर्जुन गौतम महासचिव, दिनेश रावण, संजय कटारिया, अनुज गोविल, पुनीश सिद्धार्थ, अवनीश बनवाल, सोनू, राजपाल, खड़क सिंह, हेमंत आदि मौजूद रहे। इस मौके पर गांव को नशामुक्त करने का संकल्प लिया गया। वहीं, दौलतपुर में रविदास जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में सीताराम, डॉ. पंकज, डा.मेघराज, हरिसिहं, सोराज सिंह, सोमपाल, मा.सुनील कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे। गांव सीकरी कलां, बड़गांव में भी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गांवों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें