फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिमिनल ट्राइब एक्ट लगाने से पिछड़ा गुर्जर समाज : डॉ. यशवीर सिंह

Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गुर्जर भवन में गुर्जर सामाजिक समन्वय गोष्ठी व विमोचन कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन   डॉक्टर यशवीर
विज्ञापन
सहारनपुर। खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व चेयरमैन और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि 1857 की जंग में अग्रणी भूमिका होने के कारण अंग्रेजों ने गुर्जर समाज पर क्रिमिनल ट्राइब एक्ट लगा दिया था। इसके चलते गुर्जर समाज शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में पिछड़ गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन के सभागार में हुए कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह की पुस्तक दि नाइटमेयर ऑफ तैमूर का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. यशवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तैमूर लंग को पराजित करने वाले महान योद्धा जोगराज सिंह पंवार की एक प्रतिमा महानगर में दिल्ली रोड पर लगवाई जाएगी।
हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह ने कहा, डॉ. यशवीर सिंह की प्रेरणा से उन्होंने यह पुस्तक लिखी है। इसके लिए उन्होंने सोरम खाप के पदाधिकारी अशोक बालियान सहित कई अन्य लोगों के माध्यम से संदर्भ जुटाया। उन्होंने कहा कि तैमूर लंग का लक्ष्य हिंदू संस्कृति को ख़त्म करना था, जिसके लिए उसे हरिद्वार को फतह करना था। उससे पहले उसे रास्ते में आने वाले गुर्जरों को हराना था। उस समय जोगराज सिंह पंवार, रामप्यारी गुर्जर, हरबीर सिंह जाट आदि के नेतृत्व में एक सेना बनाई गई। इस सेना ने तैमूर लंग को अफगानिस्तान तक भगाया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर और वरिष्ठ सपा नेता चौधरी इन्द्रसेन ने गुर्जर समाज के विमुक्त जनजाति के आरक्षण को बहाल करने की मांग की। महापौर डॉ. अजय सिंह, लोकेश गुर्जर, ओमी पंवार, मजाहिर राणा, चौधरी इरशाद, दिलशाद पंवार, सफदर अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली आदि ने भी विचार रखे।
अध्यक्षता डॉ. चंद्रशेखर ने की। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, शेषराज पंवार, संतरपाल सिंह, राज सिंह माजरा, दिनेश चौधरी, नक्षत्र प्रमुख, भूपेंद्र सिंह, देवराज सिंह, ओमप्रकाश सांपला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें