फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नथमलपुर के जंगल में दिखाई दिया गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
गांव नथमलपुर के खेतों में मिले जानवर के पद चिन्ह। श्रोत ग्राम प्रधान
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पठेड़ क्षेत्र के ग्राम नथमलपुर में गुलदार दिखाई देने से भय का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीण खेतों की तरफ अकेले जाने से कतरा रहे हैं। ग्राम प्रधान द्वारा भी लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने की हिदायत की गई है।
विज्ञापन

शनिवार की देर सांय गांव नथमलपुर निवासी मोनिस तथा वाजिद मोटरसाइकिल से खेत में मछली पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गुलदार जैसे जानवर को देखा, तो उन्होंने गांव के शोभान तथा नौशाद को फोन करके खेतों में बुलाया। जब दोनों जंगल में पहुंचे तो इन्होंने उसे गुलदार ही बताया। कुछ देर बाद गुलदार वहां से गायब हो गया। ग्राम प्रधान राकेश सैनी ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस तथा वन विभाग को दे दी है। वन विभाग की टीम ने सोमवार को गांव आकर जांच करने की बात कही है। इसके बाद लाउडस्पीकर के जरिये पूरे गांव को भी सूचना दी है कि कोई भी व्यक्ति खेतों की ओर अकेले न जाए। ग्राम प्रधान राकेश सैनी तथा ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें