फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा होते ही आयोग द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि 80 से अधिक आयु के मतदाताओं का जल्द और शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। सभी इआरओ, बीएलओ के साथ बैठक अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट ड्रग्स, शराब एवं कैश आदि की सघन चेकिंग करेंगे। साक्ष्य नहीं मिलने पर एफआईआर आदि कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें