फोटो समाचार
बेहट। भाजपा ने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर कस्बे में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि इससे आम आदमी को काफी राहत मिली है। उधर, बेहट मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, सुनील राजदेव, सुभाष सैनी, अनिल सिंघल, राकेश गाबा, अवनीश अग्रवाल आदि रहे। गांधी चौक पर हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा और मंडल विजेंद्र सैनी ने भी जीएसटी रिफॉर्म के फायदे गिनाए।