फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक विक्रेता की फर्म पर जीएसटी का छापा, 75 लाख जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने किया सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को सरसावा स्थित एक कीटनाशक विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि फर्म द्वारा अधिक आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लिया गया था। जांच में मामला सामने आने के बाद व्यापारी से स्वेच्छा से 75 लाख रुपये जमा करा दिए। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त डीवी सिंह के नेतृत्व में उप आयुक्त अवधेश चतुर्वेदी की टीम ने बृहस्पतिवार को सरसावा स्थित कीटनाशक विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा नया पंजीयन लिया गया है। उन्होंने कम समय में बड़ी संख्या में ई-वे बिल डाउनलोड किए गए, लेकिन गत चार माह से शून्य बिक्री के रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं। इसके अलावा फर्म द्वारा अप्रैल में जीएसटी रिटर्न- 2ए में उपलब्ध आईटीसी (इनपुट टेक्स क्रेडिट) के सापेक्ष जीएसटी रिटर्न- 3बी में अधिक आईटीसी क्लेम किया गया। जांच में यह तथ्य भी सामने में आया कि कीटनाशक विक्रेता द्वारा काफी मात्रा में खरीदे गए माल की वापसी की गई, लेकिन इससे संबंधित आईटीसी रिवर्स नहीं की गई है। मामला सामने आने पर कीटनाशक विक्रेता ने स्वयं 75 लाख रुपये डीआरसी-03 के माध्यम से राज्यकर विभाग के पक्ष में जमा करा दिए। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें