जनमंच में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेता एवं अतिथिगण
सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स फिजिक एंड बॉडी बिल्डर्स एवं क्रीड़ा भारती द्वारा जनमंच सभागार में आयोजित बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में बड़ी नितिन मिस्टर सहारनपुर चुने गए हैं। जबकि फैज खान मिस्टर सहारनपुर फिटनेस और सौरभ मिस्टर डिविजन बने।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। संस्था के महासचिव सुहैल राना और अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में नितिन ने मिस्टर सहारनपुर का खिताब अपने नाम किया और डिवीजनल प्रतियोगिता में सौरभ ने मिस्टर डिवीजन का ख़िताब जीता। मिस्टर वर्ल्ड रहे जावेद अली खान ने विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि इसी खेल के माध्यम से वह आज रेलवे में कार्यरत हैं। एसोसिएशन केवल खेल नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेहनत करवाती है।
मिस्टर इंडिया राव बिलाल ने कहा कि सहारनपुर के खिलाड़ी दुनियाभर में पहचान पा रहे हैं। जिला सहारनपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान वितेंद्र सिंह, अनिल तुली, रविकांत धीमान, अजीम रजा, असद नफीस, अहसान अहमद, रमेश यादव, संजना ढालक आदि मौजूद रहीं।