बेहट रोड़ स्थित जवाहर नगर में सर्जिकल के सामान बनाने की फक्ट्री में लगी आग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच शुक्रवार देर रात बेहट रोड स्थित अड्डे के पास तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग से कमरों में रखा लाखों रुपये की कीमत का सर्जिकल सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे बेहट रोड पर जवाहर नगर में आग लगने की सूचना मिली थी। यहां तीन मंजिला मकान में सर्जिकल का सामान रखा था। मकान मालिक लोकेश बत्रा ने बताया कि इस आग से उसका लाखों रुपये की कीमत का सामान जला है।