सहारनपुर। गजरथ महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। महानगर में बैंडबाजों संग भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से जैन मुनि ज्ञेयसागर महाराज व ज्ञातसागर महाराज के सानिध्य में गजरथ महोत्सव की रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की मूर्ति 17 फुट ऊंचे स्वर्ण मंडित रथ पर विराजमान रही। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीएमओ संजीव मांगलिक, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जैन समाज अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा जैन बाग से शुरू होकर, दिगंबर जैन कॉलोनी, चिलकाना रोड, महावीर कॉलोनी, मोरगंज, नखासा बाजार, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए आवास-विकास स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्रीजी का मंगल अभिषेक किया गया। रथयात्रा में जियो और जीने दो सहित अनेक झांकियां आकर्षण केंद्र रहीं। जेवी जैन कॉलेज रोड पर आशीष जैन, सचिन जैन आदि ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं, मार्ग पर कई जगहों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन को पगड़ी पहनाई।
इस दौरान नीरज जैन, गौरव जैन, श्रीपाल जैन, डॉ. एके जैन, मनोज जैन, रोहन, शैलेंद्र जैन, अजीत जैन, अरुण जैन, संदीप जैन, नीना जैन, अनुज जैन, दिनेश जैन, अनिल जैन, भव्य जैन, चंद्र जैन, कुलभूषण, जैन, देव भगत, संजीव जैन, विपिन जैन, अनिल जैन, अरुण जैन, जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, दीपक जैन, संजय जैन, श्रेयांश जैन मौजूद रहे।