फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर शुक्रवार को होंगी ग्राम चौपाल, रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल हर शुक्रवार को आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जन सामान्य की शिकायतों का मौके पर निस्तारण होगा। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने खंड विकास अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनवरी माह में आयोजित किए जाने वाले ग्राम चौपालों का रोस्टर जारी किया। ग्राम चौपाल के निर्धारित तिथि से पांच दिन पूर्व ही उस ग्राम पंचायत में स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान जन सहयोग से चलाया जाए। इस ग्राम चौपाल में जन प्रतिनिधियों को खंड विकास अधिकारियों द्वारा आमंत्रित किया जाए। चौपाल के एक माह बाद उसी ग्राम में शनिवार को तहसील एवं समाधान दिवस को छोड़कर समस्या का फीडबैक प्राप्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को इससे अवगत कराया जायेगा। डीएम ने जनपद के सभी 11 विकासखंडों में आयोजित किये जाने वाले चौपाल स्थलों एवं नामित अधिकारियों की छह, 13, 20, 27 जनवरी का रोस्टर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें