फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक

Sat, 20 Sep 2025 06:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह जनमंच सभागार में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूजीसी के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शामिल हुए।

 

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधि और मेडल प्रदान किए गए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा को समाज की सेवा से जोड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें