फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकार का एमएसएमई सेक्टर के प्रति सकारात्मक रवैया

विज्ञापन
सहारनपुर में संयुक्त उपायुक्त उद्योग से मुलाकात करते आईआईए के पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी से भेंट की। उन्होंने जनपद में औद्योगिकीकरण की गति को बढ़ावा देने के लिए विचार मंथन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का एमएसएमई सेक्टर के प्रति सकारात्मक रवैया है।

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में जनपद में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के विस्तारीकरण के लिए संस्था के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन उनके प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का एमएसएमई के लिए सकारात्मक रवैया है। उद्यमियों को यदि उद्योग विभाग का सहयोग मिलता रहे तो जनपद में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त उद्योग आयुक्त अंजू रानी ने कहा कि आईआईए के नए पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना जल्द ही लागू करने वाली है। इसमें छोटे उद्यमियों की म़ृत्यु पर पांच लाख रुपये और विकलांग होने पर विकलांगता प्रमाणपत्र के अनुसार धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। इस दौरान आईआईए चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, अशोक छाबड़ा, राही मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें