फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रही सरकारी गाड़ियां

विज्ञापन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सरकारी वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। इनके बगैर चलने वाले वाहनों का चालान भी शुरू हो गया है, लेकिन सरकारी विभाग अभी तक अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने को लेकर बेखबर हैं। जनपद में 300 से अधिक सरकारी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। परिवहन विभाग कार्यालय में 515 सरकारी गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। नए नियमों के तहत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया जा चुका है। इनको लगाने को लेकर रजिस्ट्रेशन नंबर के मुताबिक समय सीमा तय की गई है। उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि 393 सरकारी गाड़ियां ऐसी हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही नहीं है। पुरानी नंबर प्लेट पर सरकारी गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही है। इनमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, निगम सहित अन्य विभागों के वाहन शामिल हैं। 122 सरकारी गाड़ियों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट है।
जिन विभागों के सरकारी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है, उनको पत्र भेजा जाएगा। काफी सरकारी वाहनों पर अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। हमारी कोशिश यह है कि जल्द से जल्द सभी सरकारी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जाए।
विज्ञापन

- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सरकारी वाहन- फोटो : SAHARANPUR

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सरकारी वाहन- फोटो : SAHARANPUR

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सरकारी वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें