सहारनपुर। युवा रालोद नेता अतुल फंदपुरी ने सरकार से जनपद की छह चीनी मिलों पर बकाया करीब 400 करोड़ रुपये का ब्याज सहित जल्द भुगतान कराने की मांग की।
ग्राम फंदपुरी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि चीनी मिलों की कोताही के चलते किसानों को ना तो समय पर गन्ना मूल्य भुगतान ही मिलता है और ना ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज। कहा कि जब तक पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो जाता तब तक सभी किसानों से बिजली के बिल सहित अन्य वसूली स्थगित की जाए। इस दौरान ओमपाल सिंह, प्रदीप, जसवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मौसम राव, शाहरूख, ओमवीर सिंह, रजत चौधरी, अजब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद