फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के साथ कर्ज को ब्याज मुक्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के साथ कर्ज को ब्याज मुक्त करे सरकार
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। भाकियू की बैठक में किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान सरकार से जल्द कराने की मांग की गई।
गांव मंझाड़ी में आयोजित यूनियन की बैठक में मंडल प्रभारी पदमप्रकाश शर्मा ने कहा कि चीनी मिल किसानों के गन्ने का करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान दबाएं बैठी हैं। व्यापारी उनकी धान की फसल का नकद भुगतान करने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में अन्नदाता फसलों की बुआई एवं अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए पैसे को तरस रहा है। सरकार चुप्पी साधे बैठी है। सरकार को चाहिए कि वह चीनी मिलों से किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराना सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों के ऋण को ब्याज मुक्त करने का कार्य करे। यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो संगठन जल्द ही आंदोलन को बाध्य होगा। ब्लॉक प्रभारी हाजी मुकर्रम, मन्नू सिंह सैनी, अवनीश कांबोज, हंसराज, मेघराज, ब्रिजेश, बाबूराम, सुखपाल, सन्दीप कुमार, आमिर चौहान, अफजाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें