फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सनातन बोर्ड का गठन करे सरकार : पंडित सतेंद्र

Tue, 19 Nov 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने देश में सनातन बोर्ड की स्थापना को समय की जरूरत बताया। साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इसका गठन किए जाने की मांग की। साथ ही इस संबंध में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है। पंडित सतेंद्र शर्मा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि सनातन बोर्ड गठन से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि देश ओर अधिक संस्कारवान बनेगा। समाज की एकता और सशक्तिकरण मजबूत होगा, धार्मिक प्रतिष्ठानों का सम्मान और संरक्षण होगा व सनातन सभ्यता और धरोहर की पुरजोर रक्षा होगी। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द बोर्ड का गठन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें