देवबंद। भाकियू (वर्मा) एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को चीनी मिल मालिकों से शोषण करा रही है। किसानों को आज तक उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तक सरकार नहीं दिला सकी है।
रविवार को संगठन कार्यालय पर बैठक में भगत सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार से बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 क्विंटल शीघ्र घोषित करने तथा चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग की। अध्यक्षता केसर आलम व संचालन ऋषिपाल प्रधान ने किया। इस मौके पर रविंद्र प्रधान, नीरज सैनी, हरपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, चौधरी कालू सिंह, सुभाष त्यागी, डॉ. यशपाल त्यागी, धन प्रकाश त्यागी व हाजी सुलेमान आदि रहे। संवाद