फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकारी विभाग नहीं दे रहे निजी वाहनों की सूची, आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी सरकारी विभागों ने अनुबंध पर लिए गए निजी वाहनों की सूची मुहैया नहीं कराई है। ऐसे में परिवहन विभाग बुधवार यानी आज से निजी वाहनों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करेगा।
सरकारी विभागों में अधिकारियों के भ्रमण सहित अन्य शासकीय कार्यों के लिए वाहनों को अनुबंध पर लिया जाता है। नए वाहन नहीं मिलने के कारण विभागों ने निजी वाहनों को अनुबंध पर लिया है। दरअसल, नियमानुसार उन निजी वाहनों को ही व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए अनुबंध पर लिया जा सकता है, जिनका व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकरण होता है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग को अंदेशा है कि सबसे ज्यादा विद्युत निगम, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के पास ऐसे वाहन हैं, जिनका व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकरण नहीं है। इससे परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। अभियान चलाकर निजी वाहनों पर सीज की कार्रवाई होगी। उधर, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि सरकारी विभागों में चल रहे निजी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा, जो बुधवार (आज) से शुरू होगा।
विज्ञापन


16 किलोमीटर की परिधि से बाहर दौड़ रहे टेंपों
सहारनपुर। जनपद बस ऑपरेटर्स संघर्ष समिति ने परिवहन विभाग कार्यालय में शिकायत की थी कि शहर में टेंपों चालक परमिट शर्तों एवं सीटिंग क्षमता का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे बस स्वामी अपना टैक्स जमा करने की स्थिति में नहीं है। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि चालक 16 किलोमीटर की परिधि से बाहर टेंपों को चला रहे हैं। संभागीय परिवहन प्राधिकरण नीति के तहत नगर निगम सीमा की परिधि में ही टेंपों का संचालन होगा। सभी टेंपों चालक एक सप्ताह के अंदर अपने वाहन का संचालन नगर निगम सीमा के अनुसार करें। पकड़े जाने पर सीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें