फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी मालगाड़ियां

Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मालगाड़ियों के अलग संचालन को लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है। सहारनपुर के पिलखनी से खुर्जा तक करीब 225 किलोमीटर में एलएंडटी कंपनी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता से वाया सहारनपुर, लुधियाना तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सहारनपुर जनपद में टपरी, तल्हेड़ी बुजुर्ग और नागल में पटरियां बिछा दी गई हैं। सहारनपुर में मिट्टी डालने का काम पूरा कर लिया गया। पटरियों पर मालगाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

विज्ञापन

 

मालगाड़ियों के अलग संचालन को लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है। सहारनपुर के पिलखनी से खुर्जा तक करीब 225 किलोमीटर में एलएंडटी कंपनी कार्य कर रही है। सहारनपुर के पिलखनी, टपरी, तल्हेड़ी बुजुर्ग और नागल में स्टेशन बनाए गए हैं। यहां पर पटरियां बिछा दी गई हैं।
 

यह भी पढ़ें: Meerut: अक्तूबर में 'अगस्त' को ढूंढ रही अमेरिका की युवती, ढूंढने वाले को 15 हजार का इनाम, ये है पूरा मामला

विज्ञापन


खास बात यह है कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बनने से यात्री ट्रेनों को राहत मिलेंगी। यात्री ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं होगा। साथ ही अलग ट्रैक पर मालगाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। ट्रैक बिछाने का काम खतौली तक पूरा कर लिया गया है। अब एलएंडटी कंपनी मंसूरपुर में काम करेगी। इस साल के अंतिम तक सहारनपुर में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एलएडटी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड रमन चौधरी ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। हमने खतौली तक काम पूरा कर लिया है। सहारनपुर के टपरी, तल्हेड़ी बुजुर्ग और नागल स्टेशन बनाए गए हैं, यहां पर पटरियां बिछा दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें