फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फुटपाथ पर बैठे 15 दुकानदारों का सामान जब्त

Fri, 19 May 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर में अतिक्रमणकारी फल विक्रेता को चेतावनी देती पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड, जीपीओ रोड व अग्रसेन चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 15 दुकानदारों का दुकानों के बाहर फैलाकर रखा गया सामान जब्त किया गया। जिनका सामान जब्त किया गया उनमें ढाबे व होटल वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कर अधीक्षक साहब सिंह के नेतृत्व में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅलियों के साथ टीम रेलवे रोड पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदारों ने आनन-फानन में फुटपाथ पर रखा सामान दुकानों में डालना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने ढाबे व होटल सहित 15 दुकानों का सड़क पर फैला सामान जब्त कर लिया और ट्रैक्टर में लादकर निगम ले आया गया। जीपीओ रोड व अग्रसेन चौक पर भी अभियान चलाया गया। दुकानदारों को अपना सामान अपनी दुकान के बाहर न रखने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान नरेश चंद, हेमराज, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम, रणदीप, प्रवीण, पवन, जगपाल, नबाबुद्दीन, शिवकुमार व सुपरवाइजर तौसीफ आदि शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने रेलवे रोड पर बनाया गया स्मार्ट रोड का सारा फुटपाथ सामान से घिरा देखकर नाराजगी प्रकट की थी। प्रवर्तन दल व अधिकारियों को यहां अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें