फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़कों पर रखा सामान जब्त किया, जुर्माना भी वसूला

Fri, 14 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दुकानदारोें का सड़क पर रखा सामान जब्त कर ट्राॅली में रखते नगर निगम कर्मचारी
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बृहस्पतिवार को पुल जोगियान से दालमंडी पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ और सड़कों पर रखा मिला सामान जब्त कर लिया गया। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा की अगुवाई में जैसे ही जेसीबी लेकर पुल जोगियान पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने सड़कों पर रखा सामान समेटकर दुकानों में रखना शुरू कर दिया। इस बीच सात दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान निगम ने जब्त कर लिया। दुकानदारोग ने निगम अधिकारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में सड़क पर सामान नहीं रखेंगे। इस आश्वासन पर दुकानदारों का सामान वापस किया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा दर्जनों दुकानदारों का अतिक्रमण तथा पुलों पर खड़ी रेहड़ियों को भी हटाया गया। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल वीवी गुरुंग व प्रवर्तन दल की टीम भी साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें