मुजफ्फराबाद में गोपाष्टमी पर शोभायात्रा निकालते हिंदू संगठन कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/छुटमलपुर (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को मुजफ्फराबाद में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में हवन, पूजन किया गया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित की गई और शोभा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति की पहचान है। इसीलिए गाय सनातन धर्म में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए गो हत्या पर कानून बनाकर गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गो हत्यारों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए। इसके पश्चात दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मुजफ्फराबाद से लेकर छुटमलपुर तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, जिला मंत्री मनीष योगाचार्य, बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक, योगेश चौहान, अनुज सैनी, विशाल चौहान, रजत शर्मा, पवन कौशिक, मोनू कश्यप, दीपक प्रजापति, विनय, प्रतीक दत्त, वासु, कर्ण, राजपाल सिंह, संदीप सैनी व प्रमोद सैनी आदि शामिल रहे।