नानौता। नानौता में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को नानौता के मोहल्ला कानूनगोयान ईदगाह रोड निवासी नाहिद पत्नी रजी हैदर ने बताया कि उसका पति रजी हैदर कुवैत में काम करते हैं। दो दिन पहले वह घर का ताला लगाकर अपने मायके मुजफ्फरनगर गई हुई थी। बुधवार की रात में चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के ढाई तोला सोने का सेट तथा दस तोले से अधिक चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी उसके पड़ोसियों ने उसे फोन पर दी। पीड़िता का कहना है कि जब वह घर पर आई तो अलमारी का ताला टूटा था और घर में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की।