मतदाता जागरूक रैली निकालती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कैलाशपुर और श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की छात्राओं ने अलग-अलग रैली निकाली।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य टीना सराव द्वारा किया गया। रैली पूरे कैलाशपुर गांव में घूमने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पहुंची। रैली में छात्राएं हाथों में बैनर और पंफ्लेट लेकर नारे लगाती चल रही थी। उन्होंने घरों पर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं तथा महिलाओं और पुरुषों को मत का महत्व समझाते हुए मतदान जरूर करने की अपील की। रैली को सफल बनाने में नोडल तनु सिंह, प्रीति, मंजू रानी आदि का सहयोग रहा। उधर, श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की ओर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में स्काउट एवं गाइड तथा छात्राएं शामिल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. कुदसिया अंजुम ने रैली को रवाना किया। रैली कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में पहुंची और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली को सफल बनाने में मीना वर्मा, सुषमा रानी, सिम्मी बजाज, मंजू यादव, आरती शर्मा, दीपिका मिश्रा, गीतांजलि सिंह, सविता यादव, समा, ज्योत्सना आदि का सहयोग रहा।