फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सगाई समारोह में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, रिश्ता टूटा

Sat, 10 Jun 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

आज जानी थी बरात, पूरी हो चुकी थी तैयारी। शादी में खर्च की रकम वापस करने पर बनी सहमति।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में  सगाई समारोह में पहुंची पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी के परिजनों व सगाई करने पहुंचे लड़की के माता-पिता के समक्ष जमकर हंगामा किया। इसके बाद लड़की वालों ने पुलिस को मौके पर बुलवा कर रिश्ता तोड़ते हुए अपना खर्च वापस लिया। जबकि आज बरात जानी थी। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सगाई टूटने के बाद प्रेमिका अपने घर लौट गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव टिकरौल निवासी एक युवक की शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। रविवार को बरात जानी थी तथा शनिवार को गांव के ही एक बैंक्वेट हॉल में सगाई और मढ़े की रस्म हो रही थी। सगाई समारोह की सभी तैयारियां चल रही थी। इसी बीच एक महिला ने सगाई समारोह में पहुंचकर खुद को लड़के की प्रेमिका बताते हुए जमकर हंगामा किया।

महिला के हंगामे को देखते हुए लड़की पक्ष वालों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद मामला सामने आया कि उक्त युवक का पूर्व में महिला के साथ प्रेम प्रसंग रहा है। हंगामे को देखते हुए लड़की पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष भी प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने सगाई व शादी तोड़ने की बात करते हुए अपने खर्च किए गए रुपयों की मांग की। जिस पर दोनों पक्षों में सगाई तोड़ने तथा खर्च वापस करने पर सहमति हो गई, सगाई टूटने के बाद प्रेमिका अपने घर को लौट गई।

वही थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि सगाई के दौरान एक महिला के पहुंचने पर हंगामा हो गया था जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें