फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शादी का झांसा देकर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना जनकपुरी पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली 12 वीं की छात्रा को बीए के छात्र ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। छात्रा भी नाबालिग है। उसके परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम अभय है, जो खानआलमपुरा का रहने वाला है। वहीं, एक अस्पताल में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आलम निवासी ताहरपुर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी उसे कई दिन से परेशान कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें