फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांप के काटने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। रात को सोते समय 17 वर्षीया छात्रा को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को सीएचसी में ले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात कस्बे से सटी सरस्वती विहार कालोनी में बबली धीमान की पुत्री खुशी चारपाई पर सोई हुई थी। सुबह करीब चार बजे खुशी की गर्दन पर सांप ने काट लिया। करीब एक घंटे तक परिजनों को लगा कि किसी कीड़ आदि ने उसे काट लिया है। परंतु छात्रा की मां ने जैसे ही खुशी की चारपाई के नीचे झांक कर देखा तो वहां दीवार के पास एक सांप दिखाई दिया। सांप देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इसी दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। छात्रा की मां दीपा धीमान ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सकों ने सांप काटने का कोई उपचार नहीं उपलब्ध होने की बात कहते हुए छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशी कक्षा 11 में पढ़ती थी। छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, उसके पिता एक लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हैं। उधर, इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा़ अमन गोपाल ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे परिजन छात्रा को लेकर सीएचसी पहुंचे थे। इसके बाद छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया गया, एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें