फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गजल भारद्वाज का स्थानांतरण, संजय चौहान होंगे नए नगरायुक्त

Wed, 31 Jan 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें सचिव यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बनाया गया है। मुरादाबाद के नगरायुक्त संजय चौहान को सहारनपुर भेजा जा रहा है। नगरायुक्त का स्थानांतरण नगर निगम के साथ ही शहर भर में चर्चाओं का विषय बना रहा। क्योंकि भाजपा नगर विधायक से लेकर कुछ पार्षदों के साथ भी उनका विवाद सुर्खियों में रहा है।
विज्ञापन

गजल भारद्वाज ने एक जुलाई 2022 में नगरायुक्त का पदभार ग्रहण किया था। आने के कुछ ही दिन बाद उनका सफाईकर्मियों के साथ विवाद हो गया था। सफाईकर्मी की मौत पर उनकी टिप्पणी के बाद सफाईकर्मियों ने शव नगर निगम में रखकर प्रदर्शन किया था। अक्सर उन पर आरोप भी लगते रहे कि वह अपने कर्मचारियों से बात नहीं करती हैं। बोर्ड के गठन के बाद आए नए पार्षदों में से ज्यादातर की शिकायत यही रही है कि नगरायुक्त उनका फोन रिसीव नहीं करती हैं न ही उनसे मिलती हैं।
करीब दो माह पहले भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की और उनके स्थानांतरण की मांग की थी। तभी से चर्चा थी कि नगरायुक्त का जल्दी ही स्थानांतरण हो जाएगा। इसके अलावा बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में उनकी सपा पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा के साथ कहासुनी हुई थी, जिसमें उन्होंने पार्षद को लीगल कार्रवाई की चेतावनी दे डाली थी। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। अब उनके स्थान पर मुरादाबाद के नगरायुक्त संजय चौहान को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

निगम में खलबली
नगरायुक्त बदलने की सूचना के बाद से निगम के अधिकारियों और लिपिकों में खलबली है। क्योंकि कई ऐसे लिपिक हैं, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल पर जमे हैं। ऐसे लिपिकों के पटल बदलने को लेकर कई बार मांग उठी, लेकिन नहीं बदले गए। अब लग रहा है कि पटल परिवर्तन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें