पुलिस में निरीक्षण करते डीआईजी अजय साहनी
सहारनपुर। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मामलों से संबंधित दस्तावेज भी चेक किए और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बुधवार सुबह साढ़े दस बजे डीआईजी अजय कुमार साहनी पुलिस लाइन पहुंचे और सर्व प्रथम सलामी ली। इसके बाद डीआईजी ने क्वार्टर गार्द, मैस, कैंटीन, डायल 112 कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, स्टोर रूम, साइबर क्राइम थाने, डीसीआरबी कार्यालय, रिट सेल, अभिसूचना इकाई सहित अनेक कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीआईजी एसएसपी कार्यालय पहुुंचे, जहां पर उन्होंने पिछले दिनों जिले के थानों में दर्ज हुए मामलों की जांच की प्रगति देखी।
इसके साथ ही समय रहते विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही डीआईजी ने पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।