संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गन्ने की पेराई एवं केन क्रेशर सत्र आरंभ होने के मद्देनजर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के सहारनपुर सहित सभी 14 जनपदों में झटपट योजना में कोल्हू, केन क्रेशर ऑनलाइन अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की सुविधा दी है। वर्तमान में मीटर स्थापित कर झटपट योजना में एलएमवी-9 श्रेणी के तहत कोल्हू, केन क्रेशर के अस्थायी कनेक्शन ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन कर निर्धारित समय सीमा में कनेक्शन लेकर लाभान्वित हो सकते हैं। प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।